www.gem-passion.com

by Gagan Choudhary

जेम्स और रॉक्स

Pages: 261

ISBN: 978-93-5267-170-0

Price: Rs. 1,000/-

गगन चौधरी की लिखी यह किताब जेम्स और रॉक्स जेमस्टोन ट्रेड के लिए इस तरह की पहली हिंदी में किताब है जो आसान भाषा में कलर्ड स्टोन ट्रेड के कई पहलुओं को उजागर करती है, जिससे यह केवल ट्रेड के लिए ही नहीं बल्कि कन्ज़्यूमर्स के लिए भी बहुत उपयोगी है |

जेम्स और रॉक्स उन सभी के लिए महत्वपूर्ण है जो कलर्ड स्टोन्स में काम करते हैं – चाहे जेमस्टोन्स की पहचान हो, उन पर किये गए ट्रीटमेंट्स, उनके सिंथेटिक, और फिर उनके फार्मेशन और माइनिंग के तरीकों की समझ – इस किताब में वह सब कुछ है | साथ ही, जेम्स और रॉक्स, जेम-आइडेंटिफिकेशन पर एक पूर्ण किताब है जो बहुत ही आसान भाषा में “मॉडर्न हिंदी” का इस्तेमाल कर लिखी गई है | जैसा की लेखक ने भी किताब की भूमिका में कहा है, “इस्तेमाल की गई भाषा के कारण इस किताब को ‘हिंदी साहित्य’ या ‘लिटरेचर’ की जगह केवल एक ‘रेफरेंस गाइड’ के रूप में देखें” |

लेखक ने अपने कई सालों में टेस्टिंग के साथ-साथ स्टुडेंट्स, ट्रेड मेंबर्स और कन्ज़्यूमर्स के सवालों के जवाब देने के दौरान प्राप्त अनुभव को, तकनीकी सटीकता का ध्यान रखते हुए, आसान भाषा में इस किताब के द्वारा बांटा है | यह किताब 950 से ज़्यादा हाई-क्वालिटी फोटोग्राफ्स से सुसज्जित है, जो इसे और भी रोचक बनाते हैं | किताब के आखिर में जेमस्टोन्स के दिये गये महत्वपूर्ण डिपॉजिट्स, पढ़ने वाले को पूरी दुनिया के सैर कराते हैं, और साथ ही बेमिसाल जानकारी भी देते हैं | 

यह क़िताब हर उस व्यक्ति के लिए है जो जेमस्टोन्स खरीदता है, बेचता है या उनके बारे में पढ़ता है | अपने शानदार फोटोग्राफ्स और विषय वास्तु के कारण हर पेज के साथ, पढ़ने वाले की इस विषय में दिलचस्पी बनती ही नहीं वरन बढ़ती भी है | स्पष्ट और सरल भाषा होने के कारण केवल जेमस्टोन प्रेमी ही नहीं बल्कि हर वो व्यक्ति जो इस विषय में रूचि रखता है आसानी से पढ़ और समझ सकता है  | यह किताब जेम्स और रॉक्स, ट्रेड के लिए एक बहुमूल्य योगदान है |

किताब की एक झलक…

Scan the QR Code for payment and fill in the form for delivery details.

Please scan the QR code and pay Rs. 1,000/- each book.

← Back

Thank you for your response. ✨